फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 21 किलोमीटर मार्ग के लिए 36.61 करोड़ रुपये जारी

Sun, 09 Nov 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह, कल्लरहेड़ी सहित अनेक जगहों को जोड़ने वाले 21 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा। इसके लिए 36,61,49,000 रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। सड़क मुख्य रूप से गंगोह, खानपुर, धलापड़ा, कम्हेड़ा, सलारनपुरा, कल्लरहेड़ी, सनोली, बिशनपुर, बिसलहेड़ा आदि को होकर गुजरती है। कई साल से जर्जर होने की वजह से सड़क के निर्माण की मांग उठ रही थी। जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी इस संबंध में लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया गया। अब सड़क के निर्माण को स्वीकृत मिली है, जिस पर 36 करोड़, 61 लाख 49 हजार रुपये लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे की सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण समय से हो सके।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि सड़क के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसको स्वीकृत मिल गई है। लोक निर्माण राज्य मंत्री का इसमें बड़ा योगदान रहा है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही टेंडर हो जाएगा काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें