फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खतरे से बाहर आए जनपद के 36 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में कोरोना के 40 संदिग्धों में से 36 लोग खतरे से बाहर आ गए हैं। अब केवल चार लोग हैं, जिनका 28 दिन का समय जल्द खत्म हो रहा है।
विज्ञापन

चीन में कोरोना के प्रकोप के बाद से सहारनपुर में अलर्ट है। चिकित्सा विभाग ने अलग से वार्ड तैयार करने के साथ ही डॉक्टरों की टीम भी गठित की हुई है। बीते करीब एक माह में 40 लोग चीन से या फिर चीन के रास्ते से सहारनपुर लौटे हैं, जिनको संदिग्ध मानकर चिकित्सा विभाग उन पर नजर बनाए हुए है। नियमानुसार 28 दिन का समय रखा गया था। यदि 28 दिन में किसी व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण नजर आते हैं तो उनके नमूने जांच के लिए पूना भेजे जाने थे। 40 में से 36 लोगों के 28 दिन पूरे हो चुके हैं, जिनमें कोरोना जैसा कोई लक्षण नहीं मिला है। शेष चार लोगों में भी ऐसे कोई लक्षण अभी तक नहीं हैं। इसके बाद चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
अब 12 देशों से आने वालों पर नजर
चीन के साथ ही अन्य एक दर्जन देशों में भी कोरोना के मामले सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अभी तक केवल चीन या चीन के रास्ते आने वालों पर नजर रख रहे विभाग को अब 12 देशों से आने वालों पर नजर रखनी पड़ रही है। इनमें चीन, मलेशिया, सिंगापुर, हांगकांग, ईरान, थाईलैंड, इंडोनेशिया, फिलीपिंस, साउथ कोरिया, अरब के कई देश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन और चीन के रास्ते सहारनपुर आए 40 लोगों में से 36 लोगों का 28 दिन का समय पूरा हो चुका है, जिनमें कोई लक्षण नहीं मिला है। साथ ही अब 12 देशों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। बोर्ड पर या फिर हवाई अड्डों पर लोगों की जांच हो रही है। सहारनपुर में नया कोई व्यक्ति अभी तक इन देशों से नहीं आया है।
शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें