फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 36 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामांकन के लिये लगी रही भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने पर्चे भरे। शुक्रवार को अंतिम दिन 36 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए। अब तक जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 95 प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन सबसे अधिक नामांकन सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर हुए। इस पर दस प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इनमें उस्मान मलिक आम आदमी पार्टी, अवतार सिंह मिगलानी अखंड विकास पार्टी , पुलकित ठकराल, अजीम, कमरुद्दीन, विजय कुमार, मोहम्मद अरशद एवं महमूद हसन निर्दलीय, चन्द्रजीत सिंह कांग्रेस, राजेश कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी शामिल हैं। नगर विधानसभा सीट पर कुल 19 प्रत्याशियों के नामांकन हुए हैं। रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर अनुज कुमार, विशाल कुमार एवं लता कुमारी ने निर्दलीय और अरविंद कुमार ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। रामपुर मनिहारान में कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। गंगोह विधानसभा सीट से कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। शुक्रवार को नसीम एवं वकार अहमद ने बहुजन मुक्ति पार्टी और भोपाल सिंह कश्यप निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा है। सहारनपुर विधानसभा सीट से रियासत अली ने आमजन एकता पार्टी, शबरेज ने निर्दलीय और मेवालाल ने भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी से नामांकन किया। नकुड़ विधानसभा सीट से मीनाक्षी निर्दलीय, देवेंद्र चौहान ने आमजन एकता पार्टी, नंदकिशोर ने विकासशील इंसान पार्टी नितिन कुमार ने जयभारत पार्टी, आशीष त्यागी ने आम आदमी पार्टी और अतुल कुमार ने इंकलाब विकास दल के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। देवबंद विधानसभा सीट पर उमेर मदनी एआईएमआईएम, प्रवीण कुमार धीमान ने आम आदमी पार्टी, कार्तिकेय राणा व माविया अली ने सपा से और हैदर अली ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। बेहट विधानसभा सीट से रिहान अहमद, धर्मपाल, भूषण नौटियाल, सुशील कुमार ने निर्दलीय और रूचि सैनी आमजन एकता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया।
आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 95 प्रत्याशियों ने विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय के तौर पर नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को होगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होना शुरू होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। जबकि मतदान 14 फरवरी और मतगणना 10 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें