फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गुटों के 33 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

विज्ञापन
दीवानी कचहरी में नामांकन करते प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के उम्मीदवार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तीन गुटों के 33 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए दीवानी कचहरी में मंगलवार को तीन गुटों के 33 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष, महासचिव सहित कुल 11 पदों के लिए नामांकन किए गए।
एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सबसे पुराने ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट, प्रगतिशील अधिवक्ता मंच और प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच ने अपने पैनल के दावेदारों से नामांकन कराया। उम्मीदवारों ने अपने-अपने गुटों के समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट से अध्यक्ष पद पर अभय सिंह सैनी, महासचिव पद पर राहुल त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भोपाल सिंह पुंडीर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार, सह सचिव के दो पदों पर सतीश कुमार चौधरी एवं इमरान, कोषाध्यक्ष पद पर फूल कुमार ने नामांकन किया। इसी गुट से सीनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर राकेश कुमार गुप्ता एवं रवि दत्त शर्मा, जूनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर अर्पणा सैनी और अरुण कुमार सिंह ने नामांकन पत्र जमा कराए।
विज्ञापन

प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच से अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र दीक्षित, महासचिव पद पर दुष्यंत कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पद पर आयशा खातून, सह सचिव के दो पदों पर धीरज शर्मा एवं सुभाष चंद्र बर्मन, कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार शर्मा, सीनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर रितीश मोहन शर्मा और राज बहादुर सिंह, जूनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर चिरंजीव त्यागी व सूरज प्रकाश कनोजिया ने नामांकन किया।
प्रगतिशील अधिवक्ता मंच से अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार कपिल, महासचिव पद पर जय वीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उपदेश कुमार अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वरुण सिंघल, सह सचिव के दो पदों पर सतीश कुमार कौशिक एवं सोनू कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर विजेंद्र कुमार चौहान, सीनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर रेखा रानी और रोशनी सिंह के अलावा जूनियर गवर्निंग काउंसिल के पदों पर रियासत अली और जूबी ने नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों के साथ अधिवक्ता ठाकुर विशंभर सिंह, अमरीश पुंडीर, राजेंद्र चौहान, अरविंद शर्मा, राजीव गुप्ता, सिद्धार्थ शंकर त्यागी, रणधीर सिंह, जानिसार अहमद, अशोक पुंडीर, आदित्य सिंह, रवींद्र तोमर, महताब अली, आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज होगी नामांकन वापसी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता केेपी सैनी के अलावा चुनाव अधिकारी अधिवक्ता मुनव्वर आफताब, अक्षय मित्र वत्स, राधेश्याम पुंडीर और प्रणय आदियान के समक्ष नामांकन किए गए। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 16 दिसंबर को नामांकन वापसी की जाएगी। 18 दिसंबर को मतदान होगा। 19 दिसंबर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।

दीवानी कचहरी में नामांकन करते प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के उम्मीदवार- फोटो : SAHARANPUR

दीवानी कचहरी में नामांकन करते बिशंभर सिंह गुट के उम्मीदवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें