जनपद में रविवार को गंगोह थाने के दो पुलिसकर्मियों सहित 32 लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके साथ ही जनपद में अभी तक पॉजिटिव आए मरीजों की संख्या 9598 पर पहुंच गई है। उधर, रविवार को 50 मरीज ठीक भी हुए हैं।
रविवार को मिले संक्रमितों में गंगोह थाने के दो, न्यू जवाहर पार्क के दो, नकुड़ के दो, गंगोह के मोहल्ला टाकान के दो, सोना अर्जुनपुर के दो, सहारनपुर के अंजनी विहार के तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके अलावा छत्ता गंगोह, हसनपुर, मछरहेडी, धर्मपुर, आंबेडकरपुरम, चिलकाना रोड गली नंबर दो, ब्रह्मपुरी, पेपर मिल रोड, दयाल कालोनी, शारदानगर, गिल कॉलोनी, बेहट रोड जवाहर पार्क, बसंत विहार, हिम्मत नगर और रेलवे कॉलोनी में एक - एक संक्रमित मिला है।
लापरवाही छोड़नी होगी, तभी कम होंगे संक्रमित
सहारनपुर। कोविड -19 गाइड लाइन का पालन करने में अब भी लापरवाही हो रही है। खासकर मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने को पहले जैसी गंभीरता नहीं दिख रही है। यही वजह है कि बार बार कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव हो रहा है। बीते 13 दिन में ही मिले संक्रमितों के आंकड़े पर गौर करें तो महीने के पहले दिन 28 संक्रमित मिले थे, जबकि इसके बाद संख्या बढ़ी और अगले ही दिन 71 संक्रमित मिले। इसके अगले दिन संख्या कम तो हुई लेकिन 50 के आसपास ही रही। हालांकि रविवार को 32 संक्रमित मिले।
बीते 13 दिन में संक्रमितों की स्थिति
तारीख -------- संक्रमित --- सक्रिय -- कुल संक्रमित
- एक दिसंबर --- 28 --------- 284 ------- 8991
- दो दिसंबर ----- 71 -------- 266 ------- 9062
- तीन दिसंबर --- 49 -------- 274 ------- 9111
- चार दिसंबर --- 70 -------- 251 ------- 9181
- पांच दिसंबर --- 57 -------- 277 ------- 9238
- छह दिसंबर --- 29 -------- 290 ------- 9267
- सात दिसंबर -- 63 -------- 312 -------- 9330
- आठ दिसंबर -- 54 ------- 334 --------- 9384
- नौ दिसंबर ---- 33 ------- 297 --------- 9417
- 10 दिसंबर ---- 68 ------- 365 -------- 9485
- 11 दिसंबर ----- 30 ------- 358 ------- 9515
- 12 दिसंबर ---- 51 ------- 372 -------- 9566
- 13 दिसंबर ---- 32 ------- 332 -------- 9598