बुद्ध पूर्णिमा पर संगम पर किया स्नान
नानौता। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नानौता क्षेत्र के गांव कुआंखेडा में स्थित गंगा-यमुना के पवित्र संगम पर श्रृद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर स्नान किया और पुण्य लाभ कमाया।
शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक महत्व के दृष्टिगत काफी संख्या में पहुंचे श्रृद्धालुओं के मां गंगा की आरती और हर-हर गंगे के जयघोष से संगम स्थल गुंजायमान हो गया। इस दौरान श्रृद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर फूल, दिये और पैसे संगम में प्रवाहित कर सुख समृद्धि की मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। पंडित रामेश्वरदत्त शर्मा, शेरपाल राणा, ग्राम प्रधान रमेश सैनी, पूर्व ग्राम प्रधान ओमबीर सिंह, श्रीपाल सिंह, चन्द्रकांत पंडित, पूर्व उपप्रमुख विजेन्द्र पुंडीर, पूर्व समीति चैयरमैन कुलदीप सिंह, प्रमोद राणा, ठाकुर केहर सिंह, राजेन्द्र कुमार, बलराम राणा, बिट्टू राणा, नरेंद्र दत्त शर्मा, राधेश्याम, मदनपाल, इंद्रपाल कश्यप सहित अन्य ने स्नान कर धर्म लाभ उठाया।