फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुड्ढाखेड़ा ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट, बीनपुर रही उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित कर स्व. डा. रामकृष्ण मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया था। बुड्ढाखेड़ा की टीम विजेता और बीनपुर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम शिव नारायण शर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को टीम का महत्व समझाया एवं एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। किसी भी प्रकार के अपराध और नशे से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया। इससे पूर्व बुड्ढाखेड़ा और बीनपुर की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। बुड्ढाखेड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीनपुर की टीम को हराकर टूर्नामेंट पर अपना कब्जा जमा लिया। फाइनल में बुड्ढाखेड़ा के उस्मान त्यागी मैन आफ द मैच रहे। सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों राशिद चौधरी, आसिफ फौजी, रजत, सन्नी, अंकित, रवि, निखिल, प्रिंस, सौरभ, मेंडिस, हिमांशु, छोटा, मोंटी, इंजी को भी सम्मानित किया गया। बीनपुर टीम के हिमांशु शर्मा को मैन ऑफ दा टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया जबकि रविश बेस्ट बालर रहे। उप विजेता टीम बीनपुर को 2100 रुपये तथा ट्राफी और विजेता टीम बुड्ढाखेड़ा को 3100 रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। ईश्वर गोयल, प्रदीप तायल, प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया और खेल को हमेशा अनुशासन एवं खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। सुमन मेहता, प्रवीण शर्मा, मनोज शर्मा, मोनिका शर्मा, सुशील सैनी, कंवरसैन, आरिफ राणा, यूनुस अली, अजीत सिंह, मोहित, सुषमा शर्मा, कनुप्रिया, नीरज कुमार, रूही मिर्जा, प्रताप सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें