फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने महाराणा प्रताप जयंती पर किया कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा कचहरी परिसर में महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाराणा प्रताप को सर्वसमाज का महापुरुष बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन, मंत्रोच्चारण करकेेेे शंखनाद से किया गया। सूरज कन्नौजिया ने भक्तिगीत प्रस्तुत किया, राकेश वर्मा ने वीर रस की कविता प्रस्तुत की। अधिवक्ता राशिद जमील ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे महापुरुष सभी भारतीयों की धरोहर है। रणधीर सिंह ने कहा कि महापुरुष किसी जाति विशेष से संबंधित न होकर सर्वसमाज के होते हैं। महताब अली ने कहा कि महापुरुषों की जयंती उत्साह से मिलजुल कर मनाया जाना सराहनीय है। हरपाल जीवन ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्यागी, तपस्या एवं बलिदान की मूर्ति है। राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक समरसता पैदा की जा सकती है। कार्यक्रम में सुरेश चंद सहगल, बसंत सिंह, धर्मेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य अंगीरस ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रविंद्र तोमर, ठाकुर शीशपाल सिंह पुंडीर, ज्ञान सिंह पंवार, जमाल साबरी, नीरज सैनी, सिद्धार्थ शंकर त्यागी, हंस पुंडीर, महेश गुप्ता, अंबेश कपिल, बाबूराम, सुरेश गौतम, शैलेंद्र तिवारी, नीरज तिवारी समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन महासचिव आदित्य सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें