फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल कोर्ट परिसर में मिलेगी चिकित्सा सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल कोर्ट परिसर में मिलेगी चिकित्सा सुविधा
विज्ञापन

सहारनपुर। अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए सिविल कोर्ट परिसर में चिकित्सा कक्ष खोला गया है। इसकी शुरूआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने की। पहले ही दिन डॉ. एनसी सक्सेना ने अधिवक्ताओं को परामर्श देना भी शुरू कर दिया। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य अंगीरस और महासचिव आदित्य सिंह ने बताया कि सिविल कोर्ट परिसर में चिकित्सा सुविधा नहीं होने की वजह से अधिवक्ताओं और स्टाफ को परेशानी आ रही थी। कई बार ऐसी घटनाएं हुईं कि समय से इलाज नहीं मिलने के कारण अधिवक्ता गंभीर स्थिति में चले गए। ऐसे में एसोसिएशन ने चिकित्सा विभाग से सुविधा देने की मांग की थी। इस पर विभाग ने चिकित्सा कक्ष की शुरूआत की है। निश्चित ही इससे अधिवक्ता और स्टाफ के सदस्य लाभान्वित होंगे। इस मौके पर चौधरी रणधीर सिंह, अशोक पुंडीर, प्रदीप मित्तल, सिद्घार्थ शंकर त्यागी, चौधरी जांनिसार, रोनक अली, जयवीर सिंह पुंडीर, जसबीर सिंह पंवार, फैजान अली, मुनव्वर खान, जमाल साबरी, मोहन राणा, सतीश चौधरी, संजय वर्मा, सतीश नंदी, किरण चोपड़ा, नीरज सैनी, पूजा सैनी, शाहिद राव, पारुल सिंघल, रेखा कश्यप, अंजुम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें