फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता ज्ञान के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गीता ज्ञान के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

गंगोह। गायत्री तीर्थ शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला, तहसील और नगर स्तर पर पदक प्राप्त किए है। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी के प्रधानाचार्य संजय गुप्ता ने बताया कि उक्त परीक्षा में 450 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की थी। शनिवार को परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसके अनुसार विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा वैष्णवी वत्स ने जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि अर्पित संगम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तहसील स्तर पर कक्षा सात के मानिक शर्मा एवं कक्षा आठ के मनस्वी सैनी ने प्रथम और अनिष्का, शिवम चौधरी एवं आकृति सिंघल ने अपने कक्षा वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा कक्षा 11 की मुस्कान, सृष्टि सैनी, कक्षा दस के हृदयांश, कक्षा नौ की अवनि गोयल, कक्षा आठ की ऐलन, कक्षा सात के आयुष, कक्षा छह की वंशिका, कक्षा पांच की आयुषी सैनी ने प्रथम स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तनिशा शर्मा, तनिशा, रिया, अंजली, विशाल प्रजापति, आरजू एवं नंदनी ने द्वितीय स्थान लेकर रजत पदक प्राप्त किया। शनिवार को विद्यालय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को उपप्रधानाचार्य पूजा सिंह ने मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल के कक्षा सात के ध्रुव कौशल को भी उक्त परीक्षा में प्रथम स्थान के लिए स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। परीशा गर्ग, देवांगी मित्तल, शैली गोयल, सानिध्य वर्मा, अलीना सिद्दकी, मनस्वी गर्ग, हर्ष सैनी, अंश एरन, दिव्या पाहुजा का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, समिति अध्यक्ष आदेश गर्ग, प्रबंधक नरेंद्र तायल, मुकेश गुप्ता आदि ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें