फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निस्वार्थ समाज सेवा करते हैं वार्डन : शिवराज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
निस्वार्थ समाज सेवा करते हैं वार्डन : शिवराज सिंह
विज्ञापन

सरसावा। नागरिक सुरक्षा कोर की बैठक में डिप्टी कंट्रोलर शिवराज सिंह ने कहा कि समाज सेवा के साथ ही बेहद कम संसाधनों में कार्यों को पूरा करने के लिए वार्डनों द्वारा किए जा रहे प्रयास अतुलनीय है। सरसावा यूनिट के वरिष्ठ वार्डन देशबंधु शर्मा ने प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।
शनिवार को नागरिक सुरक्षा कोर कार्यालय पर सरसावा नगर यूनिट की दोनों पोस्ट की संयुक्त बैठक हुई। इसमें वार्डनों ने माला पहनाकर नवागंतुक जिला उप नियंत्रक शिवराज सिंह का स्वागत किया गया। उप नियंत्रक शिवराज सिंह ने कहा कि वार्डन सेवा प्रदेश के गृह विभाग के तहत आने वाली सरकारी सेवा है। इसके माध्यम से जिम्मेदार लोग वार्डन बनकर निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा का कार्य करते हैं। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अन्य लोग भी समाजसेवा के प्रेरित होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर यूनिट के वरिष्ठ वार्डन देशबंधु शर्मा ने सरसावा यूनिट की दोनों पोस्ट के द्वारा वर्ष भर में किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। यूनिट के वरिष्ठ वार्डन एवं राष्ट्रपति पदक प्राप्त अवतार सिंह ने आगामी वर्ष में यूनिट द्वारा किए जाने वाले संभावित कार्यों की जानकारी दी। संचालन दिनेश गुप्ता ने किया। बैठक में संजीव अग्रवाल, संजय शर्मा, रविंद्र कुमार, रवि चौधरी, ममता शर्मा, रजनी शर्मा, आशा रानी, अवनीश कांबोज, सतीश कुमार, राजेश, अनुराग जैन अनिल सैनी, दिग्विजय नाथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें