फुटबाल के मैत्री मैच में अविवाहितों की टीम जीती
सहारनपुर। सेंट मैरी एकेडमी में रविवार को सैक्रड हार्ट चर्च सोफिया मार्केट की विवाहित और अविवाहित टीम के बीच मैत्री फुटबाल मैच खेला गया, जिसमें अविवाहितों की टीम 6-1 के अंतर से विजेता बनी। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
मैच का उद्घाटन फादर मैथ्यू और प्रधानाचार्य फादर एल थारसिस ने खिलाड़ियों से संयुक्त रूप से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान फादर एल थारसिस ने फुटबाल पर अपनी किक को आजमाया। मैच में अविवाहितों की टीम 6-1 के अंतर से विजयी रही। रेफरी मोहम्मद शाद रहे। फादर एल थारसिस ने कहा कि हार और जीत सेकेंड्री चीजें हैं जरूरी है कि हम खेलें, क्योंकि खेलों से हमारा तन और मन दोनों स्वास्थ्य बनते हैं। इस मौके पर निकुंज जैन, नीरु, एसराज, रॉकी, निशा मैरी आदि मौजूद रहीं।