स्केटिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
सहारनपुर। यूथ इंडिया एकेडमी की ओर से पहली सहारनपुर स्केटिंग प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले चंद्रनगर स्थित एक स्कूल परिसर में हुआ। सब जूनियर में उदालय धींगड़ा, जूनियर में अनुज कुमार और सीनियर मं आशीष कौशल ने बाजी मारी।
ग्रैंड फिनाले में सात और 14 अक्तूबर को चयनित स्केटर्स ने प्रतिभाग किया। इनके बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसके आधार पर सब जूनियर वर्ग में उदालया धींगड़ा पहले, आद्विक जैन दूसरे और हर्षिल गंगा तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में अनुज कुमार ने पहला, अनमोल राणा ने दूसरा और फाल्गुनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आशीष कौशल, श्रेष्ठ गुप्ता और अयान खालिक क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह की मुख्य अतिथि मिस एशिया फिटनेस 2018 रही संजना डालक रहीं। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर नायक खन्ना, ममता डाबला, अमित त्यागी, राहुल बरुआ, समीर सोनकर, सुहेल राना, अंकित भूटानी आदि मौजूद रहे।