फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकालकर किया प्रभु श्रीराम का राजतिलक

विज्ञापन
विज्ञापन
शोभायात्रा निकालकर किया प्रभु श्रीराम का राजतिलक
विज्ञापन

सहारनपुर। लंका पर विजय पान के बाद प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी के तत्वाधान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम के राजतिलक के बाद फूलों की होली खेली गई। विभिन्न इलाकों से आए बैंडबाजे आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी द्वारा चिलकाना मार्ग स्थित रामलीला भवन से शनिवार की शाम शोभायात्रा निकाली गई, जो मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, सराफा बाजार, पुराना बजाजा, दीनानाथ बाजार, बड़तला यादगार होते हुए देर रात रामलीला भवन पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वज, ढोल पार्टी, दो रणसिंघे चल रहे थे। उनके पीछे बग्गी पर भगवान श्रीगणेश विराजमान होकर चल रहे थे। इनके साथ कमेटी के पदाधिकारी और पांच रथ और सात बग्गियों पर विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। सरसावा की ढोल पार्टी और मेरठ की शहनाई वादन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पवनपुत्र हनुमान जी हाथी पर सवार होकर चल रहे थे। सबसे पीछे एक रथ पर प्रभु श्रीराम व माता जानकी विराजमान थी। श्रीराम के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य विनय को प्राप्त हुआ। देर रात रामलीला भवन में प्रभु श्रीराम का राजतिलक कर फूलों संग होली खेली गई। इसके साथ ही रामलीला से जुड़े पदाधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माईदयाल सिंह मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, उत्सव संचालक मनुज तायल, निर्देशक नीरज गर्ग, पंडित वासुदेव निर्मोही, दीपक अग्रवाल, हेम कुमार मित्तल, जगमोहन लाल गोयल, मुुकेश सिंघल, अंशुल अग्रवाल, कपिल गोयल, संजय कर्णवाल, अनिल गर्ग, आलोक अग्रवाल, राकेश मित्तल, हितेष गर्ग, मान सिंह जैन, अमित सिंघल, कुलदीप अग्रवाल, सचिन गोयल, दीपक अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें