राजकीय शोक में सांसद की बैठक स्थगित
बड़गांव। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक के कारण सांसद की शब्बीरपुर गांव में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई।
बता दें कि शब्बीरपुर गांव को सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने गोद ले रखा है। शनिवार को गांव में विकास कार्यों को लेकर संसद की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक का आयोजन पहले से निर्धारित था। शनिवार सुबह से ही गांव के प्राइमरी स्कूल में ग्राम सचिव और कर्मचारियों ने पहुंचकर बैठक की व्यवस्था में टेंट कुर्सी आदि लगवाना शुरू कर दिया था। ग्राम सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक की सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई थीं।