फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने ओवरलोड 11 ट्रक एवं 16 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 ट्रक एवं 16 ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज किया है। ऑटो रिक्शाओं पर भी अधिकारियों ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन लक्ष्मीकांत मिश्र के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने टीम के साथ बृहस्पतिवार शाम को अंबाला रोड, देहरादून रोड एवं दिल्ली रोड पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए ओवर लोड 11 ट्रकों व लकड़ी (पापुलर) से भरी 16 ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया है। जिससे ट्रक एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वाहन चालकों ने अपने वाहनों को जहां के तहां रोक दिया।
इसके अलावा एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा व पीटीओ राकेश मोहन ने बस ऑपरेटरों की शिकायतों पर अभियान चलाकर चिलकाना, बेहट, विकासनगर रोड पर अनाधिकृत तरीके से दौड़ रहे 14 ऑटो रिक्शाओं को सीज किया तथा 18 टेंपुओं का चालान किया। इस दौरान वाहन दो लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। आरटीओ प्रवर्तन लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल ओवरलोड 11 ट्रक व 16 ट्रैक्टर ट्रॉली पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें