फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर पर तालाबंदी कर धरने पर बैठे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली घर पर तालाबंदी कर धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। इसलामनगर फीडर तीन दिनों से बंद होने के कारण देहात क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। इसे लेकर किसानों ने पावर कार्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 33/11 विद्युत केन्द्र पर विद्युत ठप करते हुए तालाबंदी कर दी और धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना था कि जब तक कोई बड़ा अधिकारी उनके बीच नहीं आता वह सप्लाई को नहीं चलने देंगे।
इसलामनगर फीडर में खराबी आने से वह तीन दिनों से बंद पड़ा है। इससे एक दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। सुबह 11 बजे भाकियू अं के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण विद्युत घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने पावर कार्पोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीते तीन दिनों से गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है और विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि विद्युत केंद्र पर तैनात एसडीओ और जेई किसी का फोन तक रिसीव नहीं करते। ऐसे में वह अपनी समस्या किसके सामने रखे। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग के अधिकारी जानबूझ कर सप्लाई को चालू नहीं कर रहे हैं। गांव नंदपुर में वर्षा से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त है, पोल गिरने से विद्युत ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गए हैं लेकिन उन्हें भी ठीक नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान देवेंद्र कुमार ने कहा कि इस केंद्र पर तैनात अधिकारी पूर्व की सरकार के हिमायती रहे हैं। वह प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश रच रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेश है कि बीस घंटे की तहसील स्तर पर सप्लाई दी जाएं। किसानों ने सुबह 11 बजे विद्युत आपूर्ति को ठप कर दिया था समाचार लिखे जाने तक मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे पूर्व क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें