फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ शहर में भ्रमण करेंगी छड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बाबा श्री जाहरवीर महाराज के प्रतीक चिन्ह छड़ियों का बुधवार को मंत्रोचारण के साथ श्रृंगार किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ रंग-बिरंगी छड़ियां शहर में भ्रमण करेंगी। 19 सितंबर से सांप्रदायिक एकता का प्रतीक मेला गुघाल की शुरूआत होगी।
विज्ञापन

शुक्ल पक्ष की दशमी वाले दिन मेला गुघाल का शुभारंभ किया जाता है। इसी दिन 26 छड़ियां ढोल नगाड़ों और बैंडबाजों के साथ मानकमऊ स्थित म्हाड़ी प्रस्थान करती हैं। तीन दिन तक म्हाड़ी पर चलने वाले मेले में लाखों श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने पहुंचते हैं। इसके बाद अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर के निकट दो सप्ताह तक मेला गुघाल चलता है, जिसका आयोजन नगर निगम द्वारा कराया जाता है। बुधवार को विधि-विधान के साथ सभी छड़ियों का श्रृंगार किया गया। श्री गुग्घा म्हाड़ी सुधार सभा के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में सभी छड़ियों के भक्त दीनानाथ बाजार स्थित पीर मजार पर एकत्र हुए। भक्तों ने भगवान शिव के अवतार गुरु गोरखनाथ के पत्तर का पूजन कर छड़ियों को रंग-बिरंगे वस्त्र पहनाकर श्रृंगार कराया। पंकज उपाध्याय ने बताया कि गुरु गोरखनाथ के परम शिष्य वीर शिरोमणी श्री जाहरवीर गोगा महाराज की छड़ियां बृहस्पतिवार से नगर में ढोल नगाड़ों के साथ भ्रमण करेंगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा छड़ियों को अपने घर पर बुलाकर बसेरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित होगा और बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की वीरता के किस्से सुनाए जाएंगे। 19 सितंबर को छड़ियां अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर होते हुए म्हाड़ी पर प्रस्थान कर जाएंगी। इसमें चौधरी ताराचंद सैनी, ओम प्रकाश सैनी, विजय स्वरूप उपाध्याय, पवन सैनी, रविकांत, भगवत प्रसाद, गुलशन सागर, भगवान दास, विकास सैनी, राजेंद्र टहलवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें