विधानसभा क्षेत्र स्तर पर होंगी काव्यांजलि सभाएं
बेहट (सहारनपुर)। भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं को लेकर 16 को विधानसभा क्षेत्र स्तर पर काव्यांजलि सभाएं आयोजित की जाएगी।
मंगलवार को कस्बे में बेहट मंडल की मासिक बैठक में उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने सेक्टर संयोजकों, प्रभारियों एवं प्रवासियों को निर्देशित किया कि 8 सितंबर तक सभी समितियां पूर्ण करके पार्टी कार्यालय पर जमा करा दें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 25 सितंबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में कैंप लगाकर असहाय एवं गरीबों का इलाज भी कराया जाएगा और प्रधानमंत्री द्वारा आयुष भारत के बारे में प्रचार प्रसार किया जाएगा। बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल सिंघल, मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, मंडल महामंत्री सुभाष सैनी, राकेश गाबा व साहब सिंह पुंडीर आदि ने भी विचार रखे। बैठक में कुलदीप चौहान, लोकेश त्यागी, हाफिज मुख्तार आलम, राहुल कश्यप, गंगा सिंह सैनी, शुभम सैनी, बिजेंद्र, साहब सिंह सैनी, पूरण सिंह, नरेश कुमार, अनिल कांबोज, प्रदीप राणा, राजकुमार, विपिन सैनी, सुशील सैनी आदि की मौजूदगी रही।