फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने उपमुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़िता के पिता ने उपमुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत कर आरोपपत्र दाखिल करने में देरी करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता के परिजनों ने उपमुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निवासी एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर 14 वर्षीय पुत्री के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैराना विधायक नाहिद हसन की कथित रूप से पीडिता के परिजनों को धमकाने की ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था। मामले की गूंज लखनऊ तक जा पहुंची थी। पीड़िता ने परिजनों के साथ डीजीपी से मुलाकात कर गंगोह पुलिस पर राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी दिलदार, गांव खानपुर गुर्जर निवासी फरमान एवं शारूख और गांव धलापड़ा निवासी सरवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि पांचवां आरोपी मोहल्ला गुजरान निवासी बाबा इरफान हाईकोर्ट से स्टे ले आया था। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़िता का पिता मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ जा पहुंचा। वहां मुख्यमंत्री के नहीं मिलने पर उसने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर उन्हें मामले से अवगत कराया। उन्हें दिए गए पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस सपा विधायक नाहिद हसन के दबाव में काम कर रही है। इसके चलते पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में ढिलाई बरती जिससे एक आरोपी स्टे लाने में सफल हो गया। आरोप लगाया कि अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने में भी जानबूझकर देरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें