फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांता कर्दम बनी जिला प्रभारी और मोहित बेनीवाल सह प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा हाईकमान ने राज्यसभा सांसद कांता कर्दम को सहारनपुर की जिला प्रभारी और क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

भाजपा हाईकमान ने मंगलवार की देर रात पश्चिम यूपी के जनपदों में जिला और सह प्रभारी नियुक्त किए। अब तक जिले में सिर्फ जिला प्रभारी होते थे, लेकिन इस बार सह प्रभारी भी बनाए गए हैं। मेरठ से राज्यसभा सांसद कांता कर्दम को सहारनपुर की जिला प्रभारी और क्षेत्रीय कार्यकारिणी में महामंत्री मोहित बेनीवाल को सह प्रभारी बनाया गया है। अब तक मुजफ्फरनगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी जिला प्रभारी थे। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने सांसद कांता कर्दम को जिला प्रभारी और क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल को जिला सह प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें