फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर मची मारामारी, 12 घंटे में चालू हुई जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुल खुमरान पर पानी की पाइपलाइन बदलने की वजह से करीब आधे शहर में 19 और 20 जून को जलापूर्ति बाधित रहने का बात कही गई थी। मगर पानी नहीं मिलने की वजह से लोग चंद घंटों में ही बिलबिला उठे। ऐसे में नगर निगम ने कर्मचारी बढ़ाकर तेजी से काम कराते हुए लाइन को एक ही दिन में ही चालू कराना पड़ा।
विज्ञापन

पांवधोई नदी पर बने पुल खुमरान के चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी के द्वारा किया जा रहा है। यह पुल फोर लेन बनना है। पुल की बगल से नदी को क्रॉस कर रही नगर निगम की पाइप लाइन को भी पुल के साथ बदला जा रहा है। नगर निगम के जलकल अनुभाग के महाप्रबंधक अमरनाथ श्रीवास्तव ने बताया था कि शहर की कई कॉलोनियों में 19 और 20 जून को जलापूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में लोग पानी जमा करके रखे। 19 जून की सुबह ही आपूर्ति बंद कर लाइन को बदलने का काम शुरू कर दिया गया था। मगर जून के महीने में भीषण गर्मी के बीच लोग चंद घंटों में ही पानी के बिना परेशान हो उठे। लोगों के फोन नगर निगम के अधिकारियों पर आने लगे। ऐसे में नगर निगम ने अनेक इलाकों में पानी के टैंकर भेजकर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया। जन समस्या को देखते हुए नगरायुक्त ने अधिकारियों को तेजी से काम कर 19 की रात तक ही आपूर्ति चालू करने के निर्देश दिए, जिसके बाद आपूर्ति 19 जून की रात को ही चालू कर देनी पड़ी।
इन कॉलोनियों में बाधित रही जलापूर्ति
जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रही। उनमें मातागढ़, चिलकाना रोड, झोटेवाला, खाताखेड़ी, महावीर कालोनी, निसार रोड, रायावाला बड़तला यादगार, भगत सिंह चौक, छिपियाना, पुरानी चुंगी, घास कांटा, भूतेश्वर मंदिर रोड, मुगागढ़, पुराना माधोनगर, बेहट रोड, गढ़ी मलूक, नबाब गंज चौक, बोमंजी रोड, मटिया महल, जाफर नवाज, शाहमदार, विजय टाकिज आदि क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

पानी की पाइप लाइन बदलने का काम दो दिन चलना था। नगर वासियों को समाचार पत्रों के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे दी गई थी। मगर लोगों की परेशानी को देखते हुए काम में तेजी लाकर जलापूर्ति 12 घंटे के भीतर चालू करानी पड़ी। ऐसे में नगरवासियों को अधिक परेशान नहीं होना पड़ा।
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें