फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालकों की कमी से डिपो में खड़ी हो गईं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
परिचालकों की कमी से डिपो में खड़ी हो गईं बसें
विज्ञापन

सहारनपुर। रोडवेज डिपो में एक तो बसों की पहले से ही कमी है और जो हैं भी उसमें परिचालक नहीं मिल रहे हैं। कुछ संविदा परिचालकों को लापरवाही पर हटा दिया गया है। जिस कारण लगभग 60 बसें डिपो में ही खड़ी हैं, जबकि यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सहारनपुर डिपो के बेड़े में कुल 174 बसें शामिल हैं। जिनमें से मात्र 45 बसें लंबी दूरी के रूटों पर चल रही हैं, जबकि अन्य को लोकल रूटों एवं अन्य नजदीकी शहरों के रूटों पर चलाया जा रहा है, लेकिन डिपो में लगभग 60 बसें परिचालकों की कमी के चलते काफी समय से खड़ी हुईं हैं। उस पर संविदा के 13 परिचालकों को चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर हटा दिया गया है तथा पांच परिचालकों को दूसरे डिपो से संबद्ध कर दिया गया है। ऐसे में परिचालकों की और भी कमी हो गई है। परिचालकों की कमी ने रोडवेज की लगभग 60 बसों को डिपो में ही खड़ा कर दिया है। न तो बसों के लिए रोडवेज को परिचालक ही संविदा पर मिल पा रहे हैं और न ही नियमित परिचालक ही स्थानांतरण होकर आ रहे हैं। इससे रोडवेज को भी काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूटों पर बसों की कमी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो बसें चल रहीं हैं उनमें यात्रियों की इतनी भीड़ हो रही है कि खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा है। उस पर भीषण गर्मी में यात्रियों की हालत खराब हो रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि लगभग 60 बसें परिचालकों की कमी के चलते डिपो में खड़ी हैं। कुछ बसें चुनाव ड्यूटी में भी भेजी गईं हैं। जिस कारण बसें रूटों पर कम हैं। प्रयास किया जा रहा है कि सभी बसें रूटों पर चल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें