सहारनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश सह मंत्री नेहा कांबोज ने कहा कि मिशन साहसी के तहत एबीवीपी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी। इसमें उन्हें 25 मई से पांच जून तक सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी।
मंगलवार को मटिया महल खालापार स्थित आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित पत्रकार वार्ता में नेहा कांबोज ने कहा कि आजकल के हालात को देखते हुए छात्राओं को निर्भय बनाना बेहद जरूरी है। जिससे छात्राएं बेखौफ होकर अपनी शिक्षा पूरी कर सकें। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसके लिए मिशन साहसी शुरू कर रही है। इसके तहत छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिला छात्रा प्रमुख हर्षिता सैनी और महानगर उपाध्यक्ष निकुंज ने कहा कि सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेने के बाद छात्राएं बेखौफ होकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगी। इस अभियान को 25 मई से पांच जून तक चलाया जाएगा। प्रतिदिन दो घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। काजल त्यागी, आकांशा, अकांशी गर्ग, करिश्मा अग्रवाल आदि रहे।