फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक ने बताए आम की फसल को कीटों से बचाव के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि वैैैज्ञानिक ने बताए आम
विज्ञापन

को कीटों से बचाव के उपाए
सहारनपुर। मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव के चलते आम की फसल पर फ्रूट बोरर और थ्रिप्स कीट का प्रकोप दिखाई देने लगा है। कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि समय से रोकथाम नहीं की गई तो यह कीट फसल को खासा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रही तब्दीली के चलते आम के बागों में कीटों का प्रकोप दिखाई देने लगा है। कृषि विज्ञान केंद्र के सह निदेशक फसल सुरक्षा डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि इस समय आम के बागों में फल तैयार हो चुका है। लेकिन बागों में कई कीटों का प्रकोप दिखाई देने लगा है। इसमें सबसे अधिक फ्रूट बोरर का प्रकोप दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि यह कीट एक प्रकार की गिडार होती है। जो आम के फल में प्रवेश कर उसे नुकसान पहुंचाती है। इस कीट पर नियंत्रण के लिए क्यूनॉलफॉस 25 ईसी की दो मिली लीटर मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करना मुफीद रहता है। इसके अलावा आम पर थ्रिटस कीट का प्रकोप भी किसी किसी बाग में देखने को मिल रहा है। यह कीट बहुत ही छोटा होता है जो फसल की सतह का खुरचकर नुकसान पहुंचाता है। इससे बचाव के लिए फिप्रोनिल स्टालकेन एससी 1.5 लीटर या डिलीबेट स्पेनोटर्म की 360 एमएल मात्रा को 2000 लीटर पानी में घोलकर और स्टीकर मिलाकर स्प्रे करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें