फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने बूथों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम और सीओ ने बूथों का निरीक्षण किया
विज्ञापन


चिलकाना। कैराना लोकसभा उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एसडीएम सदर तथा सीओ ने थाने में स्टाफ की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद दो गांवों के बूथों का निरीक्षण किया।
एसडीएम सदर संगीता ने कहा कि उपचुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराना सबका दायित्व है। पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र के सभी बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर लें। बूथों पर पेयजल, फर्नीचर, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था देख लें। यदि किसी बूथ पर कोई कमी है तो ग्राम प्रधान से मिलकर उस कमी को पूरा कर लें। सीओ सदर बीपी सिंह ने कहा कि संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए। बूथ के आसपास के लोगों से मिलकर उनके फोन नंबर नोट कर लें। गांव के संदिग्ध लोगों को समय रहते चिह्नित किया जाए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नीरज सिंह ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के सभी बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एसआई दीपक चौधरी, अनीश अहमद, बिजेंद्र सिंह, गजेंद्र उज्जवल, हुकुम सिंह आदि थे।
विज्ञापन

बैठक के बाद अधिकारियों ने यमुना नदी के पार हरियाणा की सीमा से लगे गांव गाजदीनपुर तथा सौंधेबांस के बूथों का निरीक्षण किया तथा ग्राम प्रधान सहित स्थानीय लोगों से बातचीत की। दोनों गांवों के प्रधानों ने गांव में शांतिपूर्वक चुनाव होने का आश्वासन अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें