फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों संग निकाली श्रीजी की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री 1008 मज्जिनेंद्र नेमिनाथ जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव और विश्व शांति महायज्ञ के अंतिम दिन मोक्ष कल्याण धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

जैन बाग स्थित जैन मंदिर में चल रहे पंच कल्याणक महोत्सव में मोक्ष कल्याणक कार्यक्रम हुआ। विरंजन सागर महाराज ने यंत्र स्थापना कराई। महोत्सव में अरुण जैन, शशी जैन को सौधर्म इंद्र, आशीष जैन, अंजली जैन को कुबेर इंद्र, विजय जैन, कविता जैन को महायज्ञ नायक, सौरभ जैन, विधु जैन को यज्ञ नायक, आशीष जैन, दीप्ति जैन आदि पात्रों का तिलक से स्वागत किया गया। इसके पश्चात श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ढोल नगाड़े और धर्म ध्वज लेकर युवा चल रहे थे। उनके पीछे घोड़ों पर युवा सवार थे। उनके पीछे कुबेर, सौधर्म इंद्र अपने-अपने हाथियों पर सवार थे। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीजी के दर्शन पाने को हर कोई उत्साहित नजर आया। चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्रीजी की रथ यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं को इलायची, सौंफ और शर्बत वितरित किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन का माल्यार्पण कर स्वागत और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, अकमल बिट्टू, शाहिद प्रवेज, इरशाद, सोनी शामिल रहे।
शोभायात्रा महावीर कॉलोनी, गोल कोठी, रायवाला, रानी बाजार, हलवाई अट्टा, सराफा बाजार, नया बाजार, मोरगंज बाजार, बड़तला यादगार होते हुए जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान संजीव जैन, राकेश जैन, मान सिंह जैन, सुशील जैन, निपुण जैन, टीटी जैन, अनुज जैन, निकुंज जैन, अनिल जैन, पुष्पेंद्र जैन, दिनेश जैन, आशीष जैन, नीना जैन, विभा जैन, विजय लक्ष्मी जैन, सरिता जैन, रेणू जैन, सुचित जैन, अनीता जैन, पायल जैन, स्नेहलता जैन, रजनी जैन, मितुषी जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें