बाल नृत्य प्रतियोगिता में दी मनमोहक प्रस्तुति
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में रविवार की रात द चिल्ड्रन टैलेंट शो (बाल नृत्य प्रतियोगिता) आयोजित किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सभासद प्रतिनिधि सलीम ख्वाजा ने फीता काटकर किया। दीप प्रज्ज्वलित मनोज सिंघल और शमा रोशन राव मुशर्रफ अली ने किया। इसके बाद बच्चों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देनी शुरू की। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने करके चोटी ढीली, भोले भंग मैंने पी ली, खाई के पान बनारस वाला, जैसी करनी वैसी भरनी समेत अनेक फिल्मी गानों पर एकल और समूह नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। प्रतियोगिता में वैभवी प्रथम, हर्षित द्वितीय और भूमिका तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उनके अलावा अन्य प्रतिभागी बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल में जसबीर कौर और आर्यन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रचना राणा रही। अध्यक्षता दून हिल्स एकेडमी के चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा और संचालन आबाद अली शेख व फहीम उस्मानी ने किया। कार्यक्रम में अरुण अग्रवाल, डा. शमीम देवबंदी, डा. सादिक देवबंदी, मोइन सिद्दीकी, फहीम उस्मानी, खान, बलबीर सैनी, रियाज अहमद, नितिन गर्ग, फरहान अली, फैज खान, फैसल नूर, रोहित अग्रवाल, रिजवान सलमानी, मुशर्रफ उस्मानी, आरिफ उस्मानी, आफताब व मतीन आदि मौजूद रहे।