कश्यप समाज की कुरीतियां दूर कराने का संकल्प लिया
गंगोह। गांव खालिदपुर में महर्षि भगवान कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में हुए समारोह में वक्ताओं ने महर्षि कश्यप और कालू बाबा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने समाज से कुरीतियों को दूर करने एवं राजनैतिक और सामाजिक उत्थान पर बल दिया।
गांव खालिदपुर में हुए समारोह की शुरुआत समाज उत्थान कामना यज्ञ से की गई। इसके उपरांत आहूत गोष्ठी में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप और चरथावल विधायक विजय कुमार कश्यप सहित वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज में व्याप्त कुरीतियों नशाखोरी, भ्रूण हत्या और अशिक्षा आदि को दूर नही किया जायेगा, तब तक समाज का राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान नही हो सकता। उन्होंने समाज में युवाओं के साथ ही नारी शिक्षा के लिए अधिक प्रयास जारी करने पर जोर दिया। पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, उदयवीर कश्यप, विरेंद्र कश्यप, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार कश्यप, दिवाकर, धनप्रकाश, राजू आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता हुकम चंद कश्यप एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रधान जसवन्त कश्यप ने किया। खुशीराम, राकेश कौरी, महीपाल प्रजापति, राजपाल, संजय कानूनगो, जयपाल कश्यप, रोशन कश्यप, प्रधान सुबोध, कमल कश्यप, विश्वास कश्यप, चंद्रभान, लक्ष्मण दास, यशपाल, अब्बास प्रधान आदि रहे।