फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। श्रीराम के जयकारों से शहर गूंज उठा। इस दौरान अयोध्या में भव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी आवास मार्ग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर से किया गया, जो घंटाघर, कोर्ट रोड होते हुए आवास-विकास स्थित हरि मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। विहिप के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष जयपाल ने कहा विहिप द्वारा समय-समय पर हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कराया जाएगा। महानगर अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ व मंत्री रविंद्र तोमर ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। अनुज, कपिल मोहड़ा, मुदित नारंग, आजाद सिंह, ललित शर्मा, गौरव वालिया, दिनेश हिंदू, मुकुल मोघा, दीपक जानखेड़ा, दीपक सुनार, कमल, आशू, कुनाल, आलोक और बोबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें