शिविर में दान किया 137 यूनिट रक्त
सहारनपुर। संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं और पुरूषों ने 137 यूनिट रक्त दान किया। गंगोह के गांव कुम्हारहेड़ा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित शिविर का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के अनुज सलमान मसूद, जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी, संयोजक धीर सिंह, मुखी राजवीर कुमार, संचालक रजनीश कुमार, सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए। रक्त किसी धर्म को नहीं देखता है। आवश्यकता पड़ने पर मनुष्य की जान बचाता है। डा. अंकित गाबा, जितेंद्र सिंह, सुुधीर गुप्ता, नीशू जवाल, मोहम्मद जुनैद, हरीश, रोहित, अशोक, अमित, दीपाली, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
श्रद्धाभाव से मनाएंगे योगिमा पर्व
सहारनपुर। मोहल्ला आनंदनगर में आदि धर्म समाज संगठन की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष प्रेम घावरी व धर्म प्रचारक विनोद ढिलौड़ ने कहा कि 31 दिसंबर को अमृतसर में वाल्मीकि तीर्थ पर योगिमा पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने भारी संख्या में समाज के लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। मनोज घावरी, नंदपुरी, रोहित सूद, साहिल, शुभम, रवि चिनालिया, मीनू, संदीप सूद, कोमल, आरके सूद, मोनिका घावरी, विद्या, पूनम, अंजू आदि मौजूद रहे।