फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावाधस ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भावाधस ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

सहारनपुर। अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा एक इंटरव्यू में वाल्मीकि समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर रोष जताते हुए कलक्ट्रेट गेट पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार सदर सुधीर कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने कहा कि वॉलीवुड की दोनों हस्तियों की टिप्पणी से वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कौम को नीचा दिखाने के किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से सलमान खान और शिल्पा शेटटी पर उचित धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सलमान खान की विवादित फिल्म के उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन में तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस फिल्म को दिखाया गया तो सिनेेमाघरों को होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी शासन की होगी। संदीप एडवोकेट, सोनू बिरला, विनोद वैद्य, अमर शम्बूक,डॉ. प्रवीण कुमार, हुकुमचंद, रमेश बिरला, पारस, चुन्नीलाल, चौधरी तिलकराज, सोनू राजौरिया, दीपक बिरला, रवि बबरीक, रविकांत, भंवर सिंह, हरीश बोहत, बलवीर, दिनेश, बबलू बोहत, सुनेश समर्पित, राजकुमार बिरला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें