सहारनपुर। अमेरिका द्वारा येरुशलम को इस्राइल की राजधानी की मान्यता देने के विरोध में शुक्रवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को सौंपे ज्ञापन में जमीयत उलमा-ए-हिंद ने कहा कि येरुशलम को इस्राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने के अमेरिका के फैसले को कोई भी मुसलमान बर्दाश्त नहीं कर सकता है। इसके अलावा कोई भी इंसाफ पसंद गैर मुस्लिम भी इसके लिए अपनी सहमति नहीं दे सकता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भारत सरकार ने जो निंदा की है उसके लिए देश भर का मुसलमान शुक्रिया करता है। उन्होंने मांग की कि अमेरिका अपने इस निर्णय को वापस ले। प्रदर्शन में जिले भर से आए मुसलमान शामिल रहे। संगठन के नायब सदर मौलाना मोहम्मद फरीद मजाहिरी, एम शाहिद जुबैरी आदि ने विचार रखे।
शोक जताया।
सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की बैठक में अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गंभीर के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय में हुई बैठक में केएल अरोड़ा, आरके जैन, प्रीत इंदर सिंह, सुरेंद्र लूथरा, प्रेम छोकरा, डॉ. पीके शर्मा, हरजीत सिंह आदि रहे।
बकाएदारों को जेल भेजा
सहारनपुर। मनोरंजन विभाग के बकाएदारों पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार सदर ने केबिल संचालक नसीम और रईस को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। जबकि संदीप कुमार के विरुद्घ वारंट जारी किया गया है।