नकुड़ (सहारनपुर)। सफाई में गांव नसरूल्लागढ़ के ग्रामीण मिसाल कायम कर रहे हैं। इस गांव के लोग गत कई माह से प्रत्येक रविवार तथा त्योहार को स्वच्छता अभियान के तहत गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई करते हैं।
रविवार को गांव नसरूल्लागढ़ में ग्राम प्रधान सुनीता सैनी व प्रधान पति सतपाल सैनी के नेतृत्व में चलाए गए स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों ने झाडू़ व फावडे़ लेकर गांव की सड़कों व नालियों की सफाई की। ग्राम प्रधान ने बताया कि विगत कई माह से ग्रामीणों को संकल्प दिलाकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गांव के हर वर्ग के लोगों को पूर्ण सहयोग भी मिल रहा है। सतपाल सैनी ने बताया कि अब अपने गांव के साथ साथ पड़ोसी गांवों के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान मेनपाल, हरि सिंह, धीरसिंह, वीरेंद्र, मोहित, लील्लू, बब्बरभान, नौशाद, सुभाष, सुमित, सुरेश, प्रमोद, इरफान, फुरकान, दिलशाद, अमरसिंह आदि रहे।