फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सहारनपुर के तीन बंदी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला कारागार में नवंबर में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सहारनपुर जेल में निरुद्ध तीन बंदियों ने अलग-अलग वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जिला कारागार सहारनपुर में निरुद्ध बंदियों के मानवता सदाचार और नैतिक मूल्यों में उत्कृष्टता लाने के लिए नवंबर में सतगुरु दर्शन ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा तृतीय अंतर्राष्ट्रीय समभाव ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें अलग-अलग वर्गों में कुल 26 बंदियों ने भाग लिया। दिसंबर में परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें बंदी गुरनीत ने प्रथम, राजू द्वितीय और विनोद कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर एलसी, कारागार अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा और अग्रेतर सिस्टर एलसी मिस्टर जॉन जोनाथन ब्रायन एवं मनीष सचदेवा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसके बाद गरीब महिला एवं पुरुष बंदियों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर कारापाल आरके मिश्रा, उप कारापाल केके दीक्षित एवं हिमांशु रौतेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें