सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अनेक स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन कर पदक जीता।
कबड्डी के अंडर-14 भार वर्ग में गॉडफील्ड पब्लिक स्कूल ने पहला और ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 भार वर्ग में आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल पहले और ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल के अंडर-16 आयु वर्ग में ब्राइट होम स्कूल की टीम पहले और स्प्रिंग बैल्स स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 आयु वर्ग में रूपडी स्कूल ने पहला और आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण यशपाल सिंह पुंडीर, गुलाब सिंह राणा द्वारा किया गया। इस मौके पर नितिन चौधरी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, मोहम्मद अजहत, पुनीत, अमित, श्रुति, अनुज, नितिन पंवार, संदीप मलिक आदि मौजूद रहे।