फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित दृश्य हटाए बिना प्रदेश में नहीं होगा पद्मावती का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जब तक पद्मावती फिल्म के विवादित दृश्य नहीं हटा लिए जाते, तब तक उत्तर प्रदेश में इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। रानी पद्मावती ने मुगलों के सामने समर्पण नहीं किया, बलिदान दिया था।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सहारनपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद रवाना होते समय पत्रकारों के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती का भारतीय इतिहास में गौरवमयी स्थान है। प्रदेश में पद्मावती फिल्म में संशोधन के बाद ही प्रदर्शन करने दिया जाएगा। बिना विवादित हिस्सों को हटाए फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें