सहारनपुर। विकास कार्यों को लेकर बलियाखेड़ी ब्लॉक परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने कहा कि विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए।
बुधवार को आयोजित बीडीसी की बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। जिला विकास अधिकारी ने मनरेगा, कृषि रक्षा, खाद बीज वितरण, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, नाला निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख इमरान अहमद ने योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। चौधरी कर्ण सिंह, रफीक अहमद, अशोक कुमार, रामकुमार नोटियाल, विनय कुमार, पल्टूराम आदि मौजूद रहे।