फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों संग निकाली बिनौली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जैन समाज के सुमत प्रसाद जैन द्वारा भविष्य में अपना घर, परिवार, संसार त्याग कर जेनेश्वरी क्षुल्लक दीक्षा लेने के निर्णय के बाद बैंडबाजों संग बिनौली शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सोमवार को निकाली गई शोभायात्रा जैन बाग, वीरनगर, रामकृष्ण परमहंस तिराहे, पारस कॉलोनी होते हुए लार्ड महावीर एकेडमी चिलकाना रोड पर पहुंची। विद्यालय परिसर में छात्रों और स्टाफ ने जयकारों एवं माल्यर्पण कर सुमत प्रसाद जैन का स्वागत किया। सांस्कृतिक व धार्मिक भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा के अध्यक्ष डा. जेडी जैन, मंत्री रमेश्वरचंद जैन, नरेश चंद जैन, सुरेशचंद जैन, राजकुमार जैन, प्रिया जैन, अलका जैन, विष्णुकला गुप्ता ने सुमत प्रसाद जैन को तिलक लगाकर श्रीफल भेंट किए। उन्होंने कहा कि श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी की कृपा एवं गणाचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के मंगल आर्शीवाद से दो नवंबर को दिल्ली में लाल किला मैदान पर दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहां पर सुमत प्रसाद जैन क्षुल्लक दीक्षा प्रदान की जाएगी। समुत प्रसाद जैन श्री दिगंबर जैन बाल बोधी सभा की कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।
इस दौरान अध्यक्ष डा. जेडी जैन, सचिव आरसी जैन, जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, संजीव जैन, चंद्र कुमार जैन, रमेेशचंद जैन, दीपक कुमार जैन, प्रधानाचार्य प्रिया जैन, निरूपम जैन मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें