फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भी बंद हो सकता है मिर्जापुर सुंदरपुर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर के पास पजना नदी का पुल टूटने से दिल्ली-यमनोत्री हाईवे बंद होने के बाद अब वैकल्पिक मार्ग के तौर पर यातायात के लिए इस्तेमाल किया जा रहा मिर्जापुर-सुंदरपुर रोड भी कभी बंद हो सकता है। इस रोड पर नौगांवा के निकट बड़ी पुलिया में कटाव शुरू हो गया। 20 प्रतिशत पुलिया कटाव के चलते क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर गंदेवड़ के पास पूर्वी यमुना नहर का वनवे पुल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने हाईवे को बेहट से मिर्जापुर जोड़ने वाले मिर्जापुर-सुंदरपुर मार्ग से वाहनों का संचालन शुरू कराया था। शनिवार को मिर्जापुर के पास पजना नदी का पुल टूटने के बाद हाईवे के पूरी तरह से बंद होने पर प्रशासन ने सहारनपुर से मिर्जापुर तक बसों का संचालन शुरू कराया है। इसके बाद विकासनगर जाने के लिए यात्रियों को नदी से होकर गुजरने के बाद दूसरे नदी के दूसरे छोर से बस पकड़नी पड़ रही है। लेकिन यह व्यवस्था भी कभी ध्वस्त हो सकती है। मिर्जापुर-सुंदरपुर सड़क मार्ग भी बंद होने की बिल्कुल कगार पर खड़ा है। गांव नौगांवा के निकट बड़ी पुलिया में कटाव शुरू हो चुका है। करीब 20 प्रतिशत हिस्से में कटाव हो गया है। यदि कटाव को रोकने के लिए उपाय करते हुए पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई, तो यह मार्ग भी कभी बंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें