फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सांप्रदायिक एकता के प्रतीक बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की शान में लगने वाले मेले की शुरूआत बृहस्पतिवार को हो गई। शहर के विभिन्न इलाकों से नेजा सहित 26 छड़ियां बैंडबाजों के साथ म्हाड़ी पर पहुंच गई। पहले दिन करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाकर मन्नत मांगी। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर ढाई बजे से शहर के विभिन्न इलाकों से बैंडबाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ 26 छड़ियां निकलनी शुरू हो गई थीं। पुरानी मंडी से नेजे के साथ सरदार छड़ी पांच बजे अंबाला रोड स्थित काल भैरव विश्रामपुरी भैरव मंदिर पहुंची। यहां नेजा और सरदार छड़ी का पूजन हुआ। इसके बाद अन्य छड़ियां भी मंदिर में पहुंच गईं। पूजन के बाद सबसे आगे नेजा और उसके पीछे सरदार तथा अन्य छड़ियां चलती रहीं। सभी छड़ियां जब गंगोह मार्ग पर पहुंचीं तो बाबा श्री जाहरवीर के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कॉल भैरव विश्रामपुरी भैरव मंदिर से गंगोह मार्ग स्थित म्हाड़ी तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु दिखाई दिए। गंगोह मार्ग पूरी तरह बाबा श्री जाहरवीर के जयकारों से गूंज उठा। छड़ियों के इंतजार में म्हाड़ी पर पहले से ही भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। जैसे ही नेजा और छड़ियां म्हाड़ी पर पहुंचनी शुरू हुईं तो निशान चढ़ाने के लिए श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस-प्रशासन के मुताबिक म्हाड़ी मेले के पहले दिन करीब एक लाख श्रद्धालु पहुंचे। मेला तीन दिन चलेगा। शनिवार को सभी छड़ियां वापस लौटेंगी। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके अलावा सादे कपड़ों में गंगोह मार्ग और म्हाड़ी पर पुलिसकर्मी डटे रहे।

झूले और खिलौने की दुकानें रहीं आकर्षण का केंद्र
सहारनपुर। श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर लगे मेले में खिलौनों, प्रसाद और चाट पकौड़ी की दर्जनों दुकानें लगी हुई हैं। छोटे-छोटे बच्चे अपने परिजनों के साथ दुकानों पर तरह-तरह के खिलौने खरीदते नजर आए। म्हाड़ी के बराबर में खाली पड़े मैदान पर झूले और मौत का कुआं लगाया गया। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें