श्री राधा-कृष्ण दर्शन उत्सव आज
सहारनपुर। राघवपुरम में श्री राधा-कृष्ण दर्शन उत्सव और मेला आज आयोजित किया जाएगा। उत्सव में 21 सौ बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में दिखाई देंगे। उत्सव आयोजित करने वाली संस्था संस्कार भारती ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
देहरादून चौक स्थित संघ कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में संस्कार भारती के प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजीव मित्तल ने बताया कि श्री राधा-कृष्ण दर्शन उत्सव भूतेश्वर कॉलेज फिल्ड के पास स्थित राघवपुरम में शनिवार को आयोजित किया जाएगा। उत्सव शाम छह से रात साढ़े दस बजे तक चलेगा। उत्सव में 2100 बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में दिखाई देंगे। इसके साथ ही आर्ट गैलरी व लड्डू गोपाल के दर्शन का स्थान भी बनाया गया है। मुख्य आकर्षण अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता व विशाल मेला रहेगा। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के खेल मंत्री चेतन चौहान शामिल होंगे। इस दौरान रघुनाथ बंसल, अर्चित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, स्वर्ण कुमार मौजूद रहे।