फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से भैंस की मौत, विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से भैंस मरी, विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। हाईटेंशन तार में फाल्ट होने पर करंट की चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई। इसके चलते कालोनी के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

नगर के मित्तरगढ़ रोड स्थित अनमोल विहार कालोनी निवासी महेंद्र सैनी के मकान पास ही उसकी पशुशाला है। महेंद्र के घेर के पास से हाईटेंशन बिजली की लाइन का पोल लगा हुआ है। रविवार रात करीब दो बजे अचानक हाईटेंशन लाइन के तारों में फाल्ट हो गया। जिसके चलते पोल के नीचे जमीन से आग निकलने लगी। इसी बीच हाईटेंशन तारों से करंट फैल गया। तारों में करंट फैलने से महेंद्र के घेर में बंधी एक भैंस करंट की चपेट में आ गई। भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने करंट फैलने और भैंस की मौत का जिम्मेदार विद्युत निगम को बताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान मुआवजे की मांग की गई। प्रदर्शन में केपी सैनी, महेंद्र सैनी, जगपाल सिंह, कुलदीप गर्ग, पप्पन सैनी, अजय कुमार, आदेश सैनी, पाल्लेराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें