फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाधिकृत टेंपो स्टैंड बिगाड़ रहे यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाधिकृत टेंपो स्टैंड बिगाड़ रहे यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के प्रमुख चौराहे घंटाघर पर अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे टेंपो स्टैंड ने शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है। चारों मार्गों पर टेंपो चालकों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
घंटाघर पर श्री हनुमान मंदिर के सामने टेंपो चालकों ने अनाधिकृत रूप से कब्जा कर रखा है। यहां टेंपो बेतरतीब खड़े रहते हैं, जिससे कोर्ट रोड की तरफ की यातायात व्यवस्था ठप्प रहती है। इसी तरह अंबाला रोड, देहरादून रोड और नेहरू मार्केट की तरफ भी टेंपो चालक सड़क पर कब्जा किए हुए हैं, जबकि इस मार्ग से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, और उत्तराखंड का ट्रैफिक संचालित होता है। अन्य जिलों और राज्यों से आने वाले छोटे-बड़े वाहन यहीं से होकर निकलते हैं। इन अवैध स्टैंड के कारण यातायात व्यवस्था ठप रहती और अक्सर जाम लगा रहता है, जिससे नागरिकों को परेशानियों को सामना करना पड़ता है। प्रशासन ने कई बार अनाधिकृत रूप से चल रहे टेंपो स्टैंड को हटवाने के लिए कार्य योजना बर्नाई, लेकिन अमल आज तक नहीं किया गया है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द अवैध टेंपो स्टैंड हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हटते है फिर आ जाते हैं
सहारनपुर। घंटाघर पर अवैध रूप से कब्जा कर खड़े रहने वाले टेंपो चालक पुलिस से नहीं डरते हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा इन्हें यहां से हटाया भी जाता है, लेकिन यह थोड़ी देर बाद फिर से सड़क पर कब्जा कर लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें