फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु जी की रसोई में आज से बनेगा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु जी की रसोई में आज से बनेगा भोजन
विज्ञापन

सहारनपुर। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रभु जी की रसोई आज से शुरू हो रही है। इसका मकसद गरीब और असहाय लोगों को दोपहर का भोजन कराना है, वह भी निशुल्क। जनमंच के पास बने रैन बसेरे में चलने वाली इस रसोई में कोई भी व्यक्ति दोपहर साढ़े 12 से दो बजे तक पहुंचकर पेटभर भोजन कर सकेगा।
विज्ञापन

रसोई का शुभारंभ कमिश्नर दीपक अग्रवाल के हाथों कराया जाएगा। कोई भी इच्छुक व्यक्ति या संस्था अपने परिवार के किसी सदस्य के जन्म दिन, विवाह, वर्षगांठ, राष्ट्रीय उत्सव, महापुरुषों या पूर्वजों की पुण्य तिथि आदि पर प्रभु जी की रसोई का इस्तेमाल कर गरीब और असहायों को भोजन करा सकते हैं। इसके अलावा अपनी श्रद्धा के अनुसार खाद्य सामग्री जैसे चावल, आटा, दाल, सब्जियां या मसाले, घी, तेल आदि दान कर सकते हैं। प्रशासन ने इच्छुक लोगों से आगे आकर इस नेक कार्य में हिस्सेदारी निभाने की अपील की है। इसके अलावा इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 9358307938, 8477008001, 9454465211 आदि नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीआईजी सुनील ईमेनुएल, जिलाधिकारी पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, नगर आयुक्त गौरव वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार व शीतल टंडन ने लोगों से उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें