सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षकों की अनेक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का प्रतिनिधिमंडल जनपद संयोजक डॉ. सुशील पुंडीर के नेतृत्व में डीआईओएस से मिला। उन्होंने डीआईओएस को तमाम समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की।
जिला मंत्री अनिल शर्मा ने अनेक विद्यालयों में शिक्षकों को मई और जून का वेतन न मिलने का मामला उठाया। व्यवसायिक शिक्षकों का मार्च तथा अप्रैल का वेतन न दिए जाने की जानकारी भी उन्हें दी गई। उपस्थिति के लिए कॉलेजों में लगी बायोमैट्रिक मशीन पर भी आपत्ति जताई गई। कहा कि इससे साबित होता है कि विभाग को शिक्षकों और कर्मचारियों पर भरोसा नहीं है। कहा कि संगठन इसका विरोध करता है और इस आदेश को वापस लेने की मांग करता है। अन्य लंबित प्रकरणों के निस्तारण की भी मांग की गई। मिलने वालों में रविंद्र पंवार, बृजमोहन द्विवेदी, ब्रिजेश पुंडीर, ऋषिपाल सिंह, डॉ. सादाराम, राकेश सिंह, रामवीर सिंह, राजेश यादव, सत्यवीर सिंह, मिनाक्षी वत्स, भोपाल सिंह आदि शामिल रहे।
पेंशन के लिए ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन संबंधी समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपर निदेशक कोषागार एं पेंशन से मुलाकात की। बताया कि पेंशन की पत्रावलियां वित्त एवं लेखा कार्यालय से भेजी गई हैं, मगर उनका अभी तक निस्तारण नहीं किया गया है। इसे लेकर शिक्षकों में रोष है। शिक्षकों ने पत्रावलियों के निस्तारण की मांग की। मिलने वालों में संदीप पंवार, राजीव यादव, राकेश पंवार, अब्दुल नासिर, प्रेमचंद सैनी, कृपाल मलिक, मनीष शर्मा, कपिल दुआ आदि शामिल रहे।