बरखा तीज क्वीन और रजनी बनी तीज मयूरी
सहारनपुर। अग्रवाल महिला मित्र मंडल की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए तीज क्वीन का खिताब बरखा ने तथा तीज मयूरी का रजनी ने जीता।
गौशाला रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित तीज महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम से किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका अर्चना गोयल व दीपि गुप्ता ने तीज क्वीन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, सरप्राइजेज व आकर्षक तंबोला खिलाया गया। इसमें कड़ी स्पर्धा के बीच तीज क्वीन का खिताब बरखा ने, तीज मयूरी रजनी, तीज ठुमकी मार्गी को बनाया गया। उत्सव का मुख्य आकर्षण फूलों से सजा, झूला रहा, जिसमें सभी ने झूलकर, फोटो खींचकर बहुत आनंद उठाया। अध्यक्ष नीलम मित्तल नेे संयोजिकाओं को पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सुमन, स्वाति, आरती, शालिनी, रेणू, विधि, निधि, संगीता, ममता, रंजू, अनीता, सरिता, सपना, बरखा, रजनी, प्रिया, रीना आदि मौजूद रहे। वहीं, भारत विकास परिषद की अरुणिम शाखा ने भी तीज उत्सव मनाया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुनीता गोयल, जयशंकर, रितेश गोयल, प्रदीप, हंसकुमार, प्रदीप मित्तल, प्रिया, नीलम मित्तल, ऋचा, रीता, रमता आदि मौजूद रहे।