फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज मिलन कार्यक्रम में झूमी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तीज मिलन कार्यक्रम में झूमी महिलाएं
विज्ञापन


सहारनपुर। वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति की ओर से तीज मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष संगीता गोयल और कुसुम अग्रवाल ने सभी महिला संस्थाओं की भागीदारी कराई। समिति के संरक्षक योगेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, रवि सिंघल, अनिल अग्रवाल, निलेश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, श्रावण गर्ग, वैभव गुप्ता आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित किया। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अगले दो वर्ष के लिए महिला जिलाध्यक्ष के पद पर संगीता गोयल और नगर अध्यक्ष के पद पर कुसुम अग्रवाल को मनोनित करते हुए स्वागत किया। पूजन गर्ग ने दोनों महिला पदाधिकारियों संगीता गोयल और कुसुम अग्रवाल को दोबारा चुने जाने की बधाई देते हुए स्वागत किया। समिति के संरक्षक योगेश गुप्ता ने महिला समितियों का उत्साहवर्धन किया। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सभी महिला समितियों के पदाधिकारी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह बढ़ चढ़कर वैश्य समाज की महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने का कार्य कर समाज को गौरवान्वित करे। महिलाओं ने तीज गीत और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दी। तंबोला, लोकगीत आदि में भी उम्दा प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर मिथलेश अग्रवाल, रंजना, मंजू मित्तल, नितुल सिंघल, रजनी गुप्ता, सुनम गर्ग, स्वाति, नीलम मित्तल, लता मित्तल, रीता मत्तिल, ममता सिंघल, श्वेता बंसल, अंजली कंसल, विदुषी, कुमकुम, अमिता गुप्ता, मधुर गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें