फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंड्रॉयड फोन नहीं दिया तो पति को छोड़ ही दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
एंड्रॉयड फोन नहीं दिया तो पति को ही छोड़ दिया
विज्ञापन

सहारनपुर। एंड्रॉयड फोन की मांग पूरी नहीं हुई तो नवविवाहिता ने अपने पति को ही छोड़ दिया। महिला थाने में सुलह के प्रयास किए गए। मगर यहां भी पति के फोन देने से इनकार करने पर पत्नी ने साफ कह दिया कि एंड्रॉयड फोन के बिना वह पति के साथ नहीं रहेगी। शादी के 15 दिन बाद ही ससुराल छोड़कर मायके चली गई।
देवबंद के गांव रणखंडी निवासी एक युवक की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व रामपुर मनिहारान क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि पत्नी ने अपने पति से एंड्रॉयड मोबाइल फोन दिलाने की जिद की। पहले तो वह टालता रहा। लेकिन जब जिद हद से आगे बढ़ गई तो पति ने एंड्रॉयड फोन दिलाने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। पत्नी ने पहले तो घर छोड़ने की धमकी दी।
विज्ञापन

यह मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उनके निर्देश पर महिला थाने में दंपति में सुलह के प्रयास किए गए। थाने में पति ने कहा कि वह प्राईवेट नौकरी करता है। वह और उसका परिवार नहीं चाहता कि उसकी पत्नी एंड्रायड फोन चलाए। वह स्वयं भी साधारण फोन रखता है। इसलिए वह अपनी पत्नी को भी साधारण फोन रखने के लिए कह रहा है। इसके बावजूद पत्नी एंड्रॉयड फोन की जिद पर अड़ी रही। युवती के पिता ने पुलिस के सामने की परिजनों से कहा कि वे एंड्रायड फोन वह खरीदकर दिला देंगे। उसकी बेटी को एंड्रायड फोन ही चलाना है तो चलाने दें। लेकिन युवती के पति और उसके परिजनों ने मना कर दिया। इस पर पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और अलग रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी प्रभा सिंह का कहना है कि एंड्रॉयड फोन को लेकर पति और पत्नी में विवाद था। दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों ही अपनी जिद पर अड़े रहे। अब पत्नी ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें