फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राईवेट कर्मचारियों एवं नौकरों का सत्यापन कराएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट कर्मचारियों, नौकरों का सत्यापन कराएगी पुलिस
विज्ञापन

सहारनपुर। लूटपाट की होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अब निजी संस्थानों, सराफा, पेट्रोल पंप और फाइनेंस कंपनी के नौकरों एवं प्राइवेट कर्मचारियों की पूरी कुंडली खंगालेगी और एक रजिस्टर में अंकित कराकर उनकी निगरानी कराएगी।
सहारनपुर और प्रदेश के अन्य जिलों में लूटपाट एवं अन्य प्रकार की आपराधिक घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इनमें से कुछ में पीड़ितों के आसपास के लोग ही संलिप्त पाए गए हैं। अधिकांश घटनाएं पेट्रोल पंप, फाइनेंस कंपनियों, सराफा व्यापारी एवं अन्य व्यापारियों के साथ घटित हुई है। पुलिस अब प्रतिष्ठानों एवं सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले कर्मचारियों एवं नौकरों के बारे में पूरा ब्योरा तैयार कराएगी।
विज्ञापन

इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों विशेष रूप से सराफा, पेट्रोल पंप एवं प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों पर कार्यरत कर्मचारियों एवं नौकरों के सत्यापन के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कर्मचारियों एवं नौकरों के पूरे इतिहास के बारे में जानकारी की जाएगी। उसकी पूरी कुंडली खंगाली जाएगी। इसकी जानकारी उसके स्थायी निवास के संबंधित थाने से एवं पूर्व में कार्य करने वाले प्रतिष्ठान से रिपोर्ट लेकर रजिस्टर तैयार कराया जाएगा।
फार्म प्रारूप तैयार कराकर सत्यापन होगा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने इसके लिए एक सत्यापन फार्म तैयार कराया है। जिसे सभी थानों को भेजा गया है जो थानाध्यक्षों द्वारा समस्त बीट कर्मचारियाें को दिया जाएगा। बीट कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में व्यवसाई के यहां इन फार्मों को कर्मचारियों की संख्या के अनुसार वितरित करेंगे और अगले दिन व्यवसायी से इन फार्मों की पूर्ति कराकर थाने पर देंगे। एक रजिस्टर में इनका ब्योरा तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन

मांगी जाएगी ये जानकारी
नौकरों एवं कर्मचारियों के फार्मों को थाने पर एक रजिस्टर में इंद्राज किया जाएगा और फार्मों को कर्मचारी, नौकर के मूल पते एवं पूर्व पते के थाने पर भेजकर इनके पूर्व कार्य की जानकारी कराई जाएगी, जिससे कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे कर्मचारी, नौकर की जानकारी हो सकेगी और ऐसे कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के साथ-साथ सघन निगरानी की जा सकेगी, जिससे कि भविष्य में नौकरों, कर्मचारियों द्वारा अपने मालिक के साथ कराए जाने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें